Header Ads Widget

Responsive Advertisement

आखिर लाल चन्दन लकड़ी इतना महंगा क्यों बिकता है? क्या होता है इसमें ?why red sandalwood so expensive

                                                           अनोखी जानकारी


रोचक तथ्य >> आखिर लाल चन्दन इतना मंहगा क्यों होता है ?




दोस्तों भारत के बारे में कहते हैं मेरे देश की धरती उगले हीरे मोती क्योंकि एक समय ऐसा था, जब सारी दुनिया में सबसे ज्यादा धरोहर अपने भारत के पास ही था | सब कुछ तो दुश्मनों द्वारा लूट लिया गया मगर आज भी एक बेहद कीमती धरोहर है, जो भारत की इसी मिट्टी पर ही उग रही है | 

दोस्तों  क्या आपने भारत के लाल सोने का नाम सुना है भारत का लाल सोना कुछ और नहीं बल्कि लाल चंदन है |


वही चंदन जिसे दुनिया के सामने हॉलीवुड की एक फिल्म पुष्पा लेकर आई है दोस्तों प्राइम वीडियो पर हाल ही में रिलीज हुई फिल्म पुष्पा भारत की ब्लॉकबस्टर मूवी बन चुकी है तारीफ में बस इतना कहना पड़ेगा ऐसा कोई शख्स नहीं रहा होगा जिसने ये मूवी ना देखी हो | शायद आपने भी इस मूवी को देख ही लिया होगा और यदि नहीं देखा तो आपको बता दें कि ये मूवी कुछ लाल चंदन के इर्द-गिर्द घूमती है | इस मूवी को देखने के बाद आप समझ जाएंगे लाल चंदन को लेकर तर्क वितर्क लगाये जाते हैं और इसी लाल चन्दन को रक्त चन्दन के नाम से भी जाना जाता है |


इस लाल चन्दन को रक्त चन्दन कहने के पीछे वजह ये है कि इसके लिए कई रक्त बह गए | क्यूंकि ये चीज़ है ही इतनी कीमती जिसके लिए आदम खोर किसी का रक्त बहाने से पीछे नहीं हटते |


आखिर ये लाल चन्दन इतना मंहगा क्यों है? आखिर इसमें ऐसी क्या खास वजह है ?


तो आइये इस पोस्ट को पूरा पढ़िए क्यूंकि आज हम लाल चन्दन यानि रक्त चन्दन की पूरी जानकारी आपको इस ब्लॉग मैं देने वाले हैं |


दोस्तों लाल चन्दन यानी रक्त चन्दन भारत के तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश के जिलों में पाया जाता है | और इसकी  बिक्री भी करोड़ों रुपयों में होती है।  दोस्तों आज भी हमारे देश भारत मैं यही समस्या बनी हुई है | आज भी भारत के लाल सोना की तस्करी की जाती है। और एक नहीं दो नहीं बल्कि हजारों किलो रक्त चन्दन की तस्करी हमारे देश भारत से होती है |


और अल्लू अर्जुन की मूवी पुष्पा का सेंटर पॉइंट भी रक्त चंदन ही है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे तस्कर रक्त चंदन की लकड़ियों को काटकर भारत से बाहर बेच देते हैं और करोड़ों रूपये की कमाई करते हैं। फिल्म में दिखाया है कि रक्त चंदन की तस्करी में नेता, बड़े कारोबारी और माफिया तक भी शामिल होते हैं। जो अपने फायदे के लिए लाल चन्दन का धंधा करते हैं |


आपको बता दें की एक किलो लाल चन्दन लकड़ी का दाम 20 - 25 हजार रूपए है और ऐसे मैं जब एक पेड़ बड़ा होता है तो उसमें से करीब 25 किलो लाल चन्दन प्राप्त होता है जिसकी वर्तमान कीमत लगभग 6 लाख रूपए होती है और वही पर 1 टन लाल चन्दन की कीमत 2 करोड़ होती है ये बात सुनकर आप अंदाजा लगा ही सकते हो की ये लाल रक्त कितना मंहगा है |


लेकिन आपको बता दें कि धीरे - धीरे रक्त चंदन हमारे देश भारत से विलुप्त होने की कगार पर है। क्यूंकि इसकी इतनी ज्यादा तस्करी हो रही है कि अब इसका बचना मुस्किल है | रक्त चंदन अब पूर्वी घाटों में ही बचा हुआ है। सन 2018 में रक्त चंदन को इस श्रेणी में रखा गया था। यदि कुछ जानकारियों को देखें तो पिछली तीन पीढ़ियों से 50-90% की गिरावट लाल चन्दन मैं आई है |


इसे काफी ज्यादा मात्रा में तस्करी के लिए काटा जाता है इसलिए अब रक्त चंदन सिर्फ पूरी दुनिया में मौजूद पेड़ों का 5% ही बचा हुआ है। वहीं पुष्पा फिल्म में जो दिखाया गया है वो काल्पनिक नहीं बल्कि आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु की सच्चाई है। जिसमे फिल्म के अभिनेता अल्लू अर्जुन लाल चन्दन का व्यापार करते नजर आ रहे हैं |


दोस्तों यदि इसकी खासियत की बात करें तो लाल चंदन कई मायनों में खास है क्यूंकि देश - विदेशों में इसकी अच्छी-खासी मांग है। क्यूंकि वंहा पर इसकी असली करोड़ों की कीमत वसूली जाती है | आपको बता दें कि चंदन भी दो प्रकार का होता है एक सफ़ेद चंदन और दूसरा लाल चंदन। लाल चंदन को ही रक्त चंदन के नाम से जाना जाता है। सफ़ेद चंदन को पूजा पाठ के दौरान इस्तेमाल किया जाता है। और सफ़ेद चंदन में सुगंध भी होती है।


लेकिन रक्त चंदन को अनेक संप्रदाय मैं इस्तेमाल किया जाता है रक्त चंदन कि लकड़ियाँ लाल रंग की होती हैं जो दिखने में बेहद ही आकर्षक लगती हैं। लाल चन्दन के पेड़ की ऊंचाई 8-11 मीटर होती है।


रक्त चंदन का प्रयोग वाइन इंडस्ट्री और सौंदर्य की अनेक वस्तुओं को बनाने में,फर्नीचर आदि बनाने मैं  किया जाता है। और तो और अनेक औषधियों के निर्माण मैं लाल चन्दन का काफी उपयोगी किया जाता है |


लेकिन आज भी रक्त चंदन की अवैध तरीके से तस्करी की जाती है। आपको बता दें की ये पेड़ लाल चन्दन का इतना रियर होता है कि यदि आप इसकी खेती करेंगे तो रक्त चंदन के पेड़ धीरे धीरे विकसित होते हैं | इसको उगने मैं करीब 30 साल लग जायेंगे और ये पेड़ काली ,रेतीली किसी भी मिटटी मैं उग जाते हैं बासरतें यदि इनकी समय समय पर अच्छी तरह देखभाल होती रहे | और एक बार ये पेड़ों की खेती हो गयी फिर तो भाईसाब आप पैसे मैं खेलोगे..

क्यूंकि इनकी कीमत करोड़ों मैं होती है |

इसलिए इनकी तस्करी काफी ज्यादा मात्रा मैं देखने को मिलती है |


आपकी जानकारी के लिए बता दें की भले ही फिल्म पुष्पा मैं नकली लाल चन्दन की लकड़ियों को दिखाकर फिल्म शूट की हो लेकिन इस फिल्म को बनाने का उद्देश्य भारत मैं रक्त चन्दन की तस्करी रोकने का है |


क्यूंकि आने वाले समय मैं यदि इनकी तस्करी नहीं रोकी गयी तो वो समय दूर नहीं जब इस धरती पर लाल चन्दन का एक टुकड़ा भी नहीं होगा | और इससे हमारे देश को भी काफी नुक्सान होगा |


तो दोस्तों मैं उम्मीद करता हूँ कि अब तो आप समझ ही गए होंगे कि लाल चन्दन यानी रक्त चन्दन हमारे जीवन मैं कितना उपयोगी है |


यदि आप हमारी इस जानकारी से संतुष्ट हैं तो एक प्यारा सा कमेंट जरुर लिखना और ये जानकारी आपके लिए नोलेज फुल साबित हुई हो तो इसको अपने दोस्तों के साथ भी जरुर शेयर कर देना |


                            धन्यबाद 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेपाल के बारे मैं रोचक जानकारी ! Amazing facts about nepal in hindi.