Header Ads Widget

Responsive Advertisement

बरमूडा ट्राएंगल का असली रहस्य ? The Mystery of Bermuda Triangle.

                                                                  रोचक तथ्य 


रोचक तथ्य >> खुल गया बरमूडा ट्राएंगल का असली रहस्य..




क्या आपको बरमूडा ट्राएंगल का रहस्य पता है | इस ट्रैक को बहुत ही खतरनाक माना जाता है | बरमूडा ट्राएंगल मैं कई सारे रहस्य दफ़न है जिनका पता आज तक कोई नहीं लगा पाया | ऐसा माना जाता है कि बरमूडा ट्राएंगल मैं कई सारे ऐरोप्लान नाव और बड़ी - बड़ी जहाजे गुजर चुकी हैं जिनका आज तक पता नहीं चला वो बड़ी - बड़ी शिप चलते - चलते ही बरमूडा ट्राएंगल से गायब हो गई | क्या ये possible है | आखिर इसका रहस्य क्या है |


तो आइये जानते हैं 


बरमूडा ट्राएंगल के रहस्य-


बरमूडा ट्राएंगल को ‘डेविल्स ट्राएंगल’ के नाम से भी जाना जाता है | बरमूडा ट्राएंगल जो कि अमेरिका के दक्षिण पूर्वी तट पर मौजूद एक त्रिभुजाकार क्षेत्र है | इस त्रिकोण का क्षेत्रफल लगभग 13 लाख वर्ग किलोमीटर मैं फैला हुआ है | जिसकी सीमायें फ्लोरिडा पोर्टेरिको और बरमूडा से मिलती हैं | 

बरमूडा ट्राएंगल नाम सर्वप्रथम Vincent H Gaddis द्वारा 1964 ईस्वी मैं दिया गया था | उन्होंने अपने लेख मैं इस क्षेत्र मैं गायब होने वाले विमान और जहाज़ों पर एक आश्चर्यजनक विवेचना की थी | और इस तरह से उत्तर अटलांटिक महासागर का पश्चिमी क्षेत्र जो कभी बेनाम हुआ करता था | वह दुनिया मैं बरमूडा ट्राएंगल के नाम से विख्यात हो गया | 





यह वह जगह है जहाँ पर magnetic disturbance की वजह से कंपास ठीक से काम नहीं करता जिसके कारण कई एयरक्राफ्ट्स और समुद्री जहाज खो गए हैं | और ये किसी को भी पता नहीं लग सका कि वो कहाँ चले गए क्यूंकि आज तक न तो जहाज और न ही उसके यात्री कभी लौट कर वापस नहीं आये | 


दुनिया विज्ञान के क्षेत्र में कहाँ से कहाँ पहुँच गयी है लेकिन आज भी बरमूडा ट्रायंगल का राज पता नहीं लग पाया है, हालाँकि वैज्ञानिकों ने इस जगह की बारीकी से जांच कर बरमूडा ट्रायंगल की एक नयी थ्योरी दी है जिससे कई सारे सवालों का जवाब मिल गया है |


कुछ आंकड़ों के अनुसार बरमूडा ट्राएंगल से प्रतिवर्ष करीब 4 हवाई जहाज़ और 20 समुद्री जहाज़ रहस्यमयी तरीके से लापता हो जाते हैं जिनकी बाद में कोई खबर नहीं

मिलती। यह क्षेत्र हमेशा आंधी - तुफानो से घिरा हुआ रहता है |


बरमूडा ट्राएंगल आज तक रहस्यमई तरीकों से कई लोगों की जिन्दगी ख़त्म कर चुका है | जिससे इस पहेली का  और भी डरावना स्वरूप बनता जा रहा है |




सैंकड़ो सालों से शैतानी त्रिकोण लोगों के लिए एक रहस्य बना हुआ है | यहाँ से गुजरने वाले ना जाने कितने समुद्री ज़हाज और विमान खो चुके हैं. ऐसा ही एक हादसा सामने आया था 5 december 1945 को जिसने दुनिया भर के वैज्ञानिकों को हिला कर रख दिया था |


अमेरिकन नेवी के 14 पेशेवर पायलट अपने 5 फ्लाइट्स का समूह जिसका नाम फ्लाइट-19 था, एक ट्रेनिंग एक्सरसाइज के लिए बरमूडा ट्रायंगल की तरफ निकले थे |


लेकिन सिर्फ एक घंटे 45 मिनट के बाद फ्लाइट लीडर लेफ्टिनेंट चार्ल्स टेलर ने कंट्रोल सेंटर फ़ोन करके बताया कि यहाँ कुछ बहुत बड़ी गड़बड़ी है और कहा की उनके एयरक्राफ्ट के तीनों कम्पास ने काम करना बंद कर दिया है | उसने बताया कि वो रास्ता भटक गए हैं और उनको दिशा का कोई अंदाजा नहीं लग पा रहा है | 


यहाँ तक की समुद्र का नजारा भी कुछ अजीब सा दिखाई दे रहा है | यह सब कुछ अजीब सा है | उसके कुछ देर बाद ही उनका कंट्रोल सेंटर से संपर्क टूट गया. और वो 14 पायलट कहाँ गायब हो गए किसी को नहीं पता.


उसी शाम उनको ढूंढने की एक नाकाम कोशिश में एक दूसरा एयरक्राफ्ट भी भेजा गया, लेकिन उड़ान भरने के सिर्फ 27 मिनट बाद ही उसका संपर्क भी कंट्रोल सेंटर से टूट गया और उस एयरक्राफ्ट में संतुलन बिगड़ने की वजह से विस्फोट हो गया |




इसी तरह मैरी सेलेस्टी नाम का एक व्यापारिक जहाज जो बरमूडा ट्रायंगल क्षेत्र से लापता हो गया था. शुरू में लोगों को यह लगा की ज़हाज समुद्री डाकुओं द्वारा लूट लिया गया है |

लेकिन 4 दिसम्बर 1872 को अटलांटिक महासागर में यह जहाज पाया गया |


कुछ लोगों का कहना है कि बरमूडा ट्राएंगल मैं कुछ पैरानोर्मल एक्टिविटी के चलते कई सारे जहाज और विमानों को यह अपनी चपेट मैं ले चुका है | 

जिसके कारण यह दुनिया मैं सबसे चर्चित और अनसुलझे रहस्यों मैं से एक बन गया है |


लेकिन वैज्ञानिकों का कहना है की इन घटनाओं के पीछे ना ही कोई समुद्री दानव और ना ही कोई एलियंस का हाथ है | वैज्ञानिकों ने काफी रिसर्च के दौरान यह पता लगाया की बरमूडा ट्राएंगल के उपर लगभग 274 किलो मीटर प्रति घंटा के रफ़्तार से तेज हवा चलती है जिसके कारण यह बड़े - बड़े जहाज़ों और विमानों को अपनी चपेट में ले चुका है |




लेकिन फिर भी बहुत से ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब स्वयं विज्ञान के भी पास नहीं हैं |


सभी कुछ मिला जुला कर बताया जाय तो अभी तक इसका असली रहस्य सामने नहीं आया | लेकिन अभी भी हमारे वैज्ञानिक बरमूडा ट्रायंगल का रहस्य पता लगाने मैं लगे हुए हैं | और ये उनके लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि साबित होगी |


उम्मीद करता हूँ कि आपको बरमूडा ट्रायंगल का रहस्य समझ मैं आया होगा |

ऐसी ही रोचक जानकारी के लिए आप हमें फॉलो कर सकते हो |


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेपाल के बारे मैं रोचक जानकारी ! Amazing facts about nepal in hindi.