रोचक तथ्य
रोचक तथ्य >> भारतीय नोटों पर गांधीजी की फोटो ही क्यों होती है ?
क्या आपको पता है भारतीय नोटों पर गांधीजी की फोटो क्यों छापी जाती है जबकि और भी ऐसे क्रांतिकारी है जिन्होंने हमारे देश की आजादी के लिए अपना बलिदान दिया है फिर गांधीजी को ही इन भारतीय नोटों पर क्यों सजाया जाता है आखिर इसके पीछे कौनसी घटना है |
तो आइये जानते हैं इस विडियो मैं कि आखिर वो इतिहास की कौनसी घटना है जिस पर मजबूर होकर भारतीय सरकार ने नोटों पर गांधीजी को स्थान दिया |
भारतीय नोटों पर गांधीजी की फोटो क्यों छापी जाती है ?
''दरअसल दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय रुपया 1957 तक 16 आने मैं रहा और ठीक इसके बाद मुद्रा कि प्रणाली दशमलव मैं अपनाई गई जिसमें एक रुपए का निर्माण 100 पैसों मैं किया गया 'लेकिन आपको बता दें कि गांधीजी से पहले नोटों पर किंग जार्ज की फोटो हुआ करती थी जो लगभग 1949 तक नोटों पर छापी गई थी |
इसके बाद सारनाथ स्थित अशोक स्तम्भ वाला चित्र भारतीय नोटों पर छापा गया था |
लेकिन जब 1996 मैं नोटों मैं परवर्तन हुआ तब रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI)द्वारा यह फैसला लिया गया कि अशोक स्तम्भ की जगह महात्मा गाँधी की फोटो और अशोक स्तम्भ की फोटो नोट के बायीं तरफ निचले हिस्से पर अंकित कर दिया गया |
और ठीक इसके बाद नोटों पर गाँधी जी की फोटो सन 1996 से शुरू की गई जो अभी तक नोटों पर छापी जाती है |
दरअसल गांधीजी की यह पुरानी तस्वीर उस समय खींची गई थी जब गांधीजी ने बर्मा और भारत मैं ब्रिटिश सेक्रेटरी के कार्यरत फ्रेडरिक पेथिक लॉरेंस के साथ कोलकाता स्थित वायसराय हाउस में मुलाकात की थी इसी तस्वीर से गांधीजी का चेहरा पोट्रेट के रूप में भारतीय नोटों पर अंकित किया गया था |
5 रुपए से लेकर 1 हजार तक के नोट पर गांधी जी की फोटो दिखाई देती है | इससे पहले 1987 में जब पहली बार 500 रुपए का नोट चलन में आया तो उसमें गांधी जी का वॉटरमार्क यूज किया गया था और 1996 के बाद प्रतेक नोट पर गांधीजी का फोटो अंकित हो गया |
इस दुनिया मैं अलग - अलग धर्मों के इंसान है जो ये चाहते हैं की उनके ही धर्म के किसी महान व्यक्ति की फोटो नोटों पर छपे लेकिन बात हिन्दू और मुसलमान मजहब की भी थी | और इन्ही सब बातों को ध्यान मैं रखकर केंद्र सरकार ने नोटों पर गांधीजी की फोटो छापी क्यूंकि.
महात्मा गांधी अहिंसा के पुजारी थे | वो एक ऐसे महान व्यक्ति थे जो हर धर्म, मजहब और जाति के लोगों के बीच रहे थे और सभी धर्मो का सम्मान करते थे इसी कारण गांधी जी को नोटों पर लाया गया।
एक संत पुरुष को सदा याद रखा जाये और उनके आदर्शो को हमेशा महत्व दिया जाये इसके लिए भी गाँधी जी की फोटो नोटों पर छापी जाती है |
उम्मीद करता हूँ आपको यह मसला समझ मैं आया होगा |
ऐसी ही रोचक जानकारी के लिए आप हमें फॉलो भी कर सकते हो |
Follow Me - gkteachinginhindi.blogspot.com
0 टिप्पणियाँ