Header Ads Widget

Responsive Advertisement

सर्वप्रथम गणेश जी की पूजा क्यों की जाती है ? sabse pehle kis devta ko pujte hai?

                                                                   रोचक तथ्य


रोचक तथ्य >> सर्वप्रथम गणेश जी की पूजा क्यों की जाती है ?




नमस्कार दोस्तों कैसे हैं आप दोस्तों क्या आप जानते हैं कि सभी देवताओं मैं सर्वप्रथम गणेश जी की पूजा ही क्यों की जाती है देवताओं के समय की आखिर वो कौनसी घटना है जिसके परिणाम स्वरूप आज सर्वप्रथम गणेश जी को प्रथम पूज्य माना जाता है |

..

तो बने रहिये हमारे साथ आज के इस अध्याय में तो चलिए चलते हैं देवताओं के काल मैं..


एक बार समस्त देवी - देवताओं मैं इस बात पर बहस हुई कि समस्त देवताओं मैं से सर्वप्रथम पूजा किसकी हो उस समय सभी देवी - देवता अपने आप को सर्वश्रेष्ठ बताने मैं लगे हुए थे तब नारद जी इस स्थिति को देखकर सभी देवगणों को भगवान् शिव की सरण मैं ले गए और वंहा पर भगवान् शिव से इस समस्या का समाधान पूछा गया |


भगवान् शिव ने एक सुझाव दिया सभी देवता अपने अपने वाहन के साथ इस पूरे ब्रह्माण्ड की परिक्रमा करेंगे जो देवता सबसे पहले परिक्रमा करके मेरे पास पहुंचेगा उसकी पूजा सर्वप्रथम की जायेगी | गणेश जी भी इस प्रतियोगता का हिस्सा बने |


सभी देवता अपने अपने वाहनों को लेकर परिक्रमा के लिए निकल पड़े लेकिन गणेश जी बाकी देवताओं की तरह ब्रह्माण्ड के चक्कर लगाने की जगह अपने माता - पिता शिव और पार्वती के चक्कर लगाकर उनके सम्मुख खड़े हो गए | जब समस्त देवता अपनी अपनी परिक्रमा करके लौटे तब भगवान् शिव ने गणेश जी को प्रतियोगता का विजयी घोषित किया |


ये सब सुनकर सभी देवता अचंभित हो गए और भगवान् शिव से इसका कारण पूछने लगे तब शिवजी ने उन्हें बताया कि माता -पिता को समस्त ब्रह्माण्ड और समस्त लोक मैं सर्वोच्च स्थान दिया गया है जो देवताओं और समस्त स्रष्टि से भी उच्च माने गए हैं | तब सभी देवता भगवान् शिव के इस निर्णय से सहमत हुए | और उसी समय से गणेश जी को सर्वप्रथम पूजा जाता है |


उम्मीद करता हूँ आपको ये पोस्ट पसंद आई होगी ऐसी ही रोचक जानकारी के लिए आप हमें फोलो भी कर सकते हैं |


Follow Me - gkteachinginhindi.blogspot.com


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेपाल के बारे मैं रोचक जानकारी ! Amazing facts about nepal in hindi.