रोचक तथ्य
रोचक तथ्य >> मरने के बाद आत्मा का क्या होता है ?
नमस्कार दोस्तों कैसे हैं ,आप दोस्तों मौत हमारे जीवन का अटल सत्य है जिस इंसान का जन्म हुआ है उसकी मौत निश्चित होती है | फिर भी पता नहीं व्यक्ति अपनी मौत से क्यूँ भागता है | इंसानी शरीर तो मर जाता है लेकिन हमारी आत्मा कभी भी नहीं मरती आत्मा अमर होती है |
तो आइये जानते हैं की आखिर इंसान की मौत के बाद उसके सूक्ष्म शरीर अर्थात् आत्मा का क्या होता है और मरने के बाद उसे कैसा महसूस होता है जब वो अपने मिट्टी रूपी शरीर को त्यागती है |
''दरअसल दोस्तों इस दुनिया मैं एक से एक अजीव घटनायें देखी गयी है | जिसमें हजारो लोग नहीं बल्कि लाखों लोगों ने ये दावा किया है की वो मरने के बाद भी जिन्दा हुए हैं और उन्होंने जो इस दुनिया के लोगों को बताया वो सुन कर आप शॉक हो जायोगे उन्होंने बताया कि जिस वक्त वो मरते हैं वो आत्मा उसके शरीर से निकल कर उसकी मरी हुई बॉडी को देख सकती है और अपने सूक्ष्म शरीर के इस दुनिया मैं होने का आभास कर पाती है और आत्मा को सब याद रहता है की उसने जन्म से लेकर मृत्यु तक क्या क्या कर्म किये हैं | अब ये कितना सच है ये मैं भी नहीं जानता लेकिन वैज्ञानिकों की एक स्टडी के दौरान पता चला की यदि कोई इंसान थोड़ी देर के लिए मरकर वापस जिन्दा हो जाए तो मरने के बाद उसकी बॉडी कंहा ले जाया जाता है और अपने चारों और के वातावरण वह सूक्ष्म शरीर को याद रहता है और अचानक मारा इंसान जिन्दा हो जाता है तो वो सब बता सकता है जो उसके साथ हुआ है |
और रही बात इंसान के मरने के बाद आत्मा की तो एक दिव्य रौशनी जो की आत्मा अर्थात् हमारे सूक्ष्म शरीर को परलोग ले जाती है और वंहा पर अपने कर्मों के हिसाब से स्वर्ग और नरक हमको भोगना पड़ता है यदि आपने सत्कर्म किये हैं तो आपको स्वर्ग लोग मैं तब तक रखा जाएगा जब तक की आपके पुण्य पूरे तरीके से समाप्त न हो जाए | और जैसे ही आपके पुण्य समाप्त होंगे आपको फिर से धरती पर मनुष्य रूपी जन्म के लिए भेज दिया जाएगा | और यदि आपने पाप किये हैं तो आपको नरक के अग्नि कुंड मैं जलना होगा जब तक की आपके पूरे पाप नष्ट न हो जाए और आपको एक ऐसे लोक मैं ले जाकर छोड़ दिया जायेगा जन्हा पर अन्धकार ही अन्धकार होगा | आपकी आत्मा उस अन्धकार रूपी लोग से कभी भी वापस नहीं निकल पायेगी |
और जिन मानव ने अपने जीवन मैं जन्म से लेकर मृत्यु तक अच्छे कर्म किये हैं उसे भगवान श्री कृष्ण के परम धाम मैं ले जाया जाता है | जंहा उसको मोक्ष की प्राप्ति होती है | और ये सब रियल है ये मैं नहीं कह रहा बल्कि ये सब पवित्र ग्रन्थ गीता मैं लिखा हुआ है | यकीन नहीं तो आप गीता को पढ़ कर देख लेना |
तो आपका क्या कहना है आत्मा के बारे मैं मुझे कमेंट करके जरुर बताना |
उम्मीद करता हूँ कि आपको ये पोस्ट पसंद आई होगी और साथ ही आपके लिए नॉलेज रही होगी | ऐसी ही जानकारी के लिए आप हमें फॉलो कर सकते हो |




0 टिप्पणियाँ