Header Ads Widget

Responsive Advertisement

टायर हमेशा काले रंग के ही क्यों होते हैं ? Why are tires always black?

                                रोचक तथ्य 

रोचक तथ्य >> टायर हमेशा काले रंग के ही क्यों होते हैं ? Why are tires always black? 



क्या आपने कभी सोचा है की अक्सर वाहनों मैं लगे टायर का रंग काला ही क्यों होता है , इसके पीछे का आखिर कारण क्या है , इसे रंगीन भी तो बनाया जा सकता है. ?

''आइये विस्तार से जानते हैं .....


 हमारी आम जिंदगी में कार, मोटरसाइकिल और बस बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं, अक्सर हम इनमें सफर करके अपने गंत्वय तक पहुंचे हैं, कई बार साइकिल का भी इस्तेमाल करते हैं. इन सभी गाड़ियों में एक समानता होती है , कि सबमें रबड़ के टायर लगे होते हैं. रबड़ प्राकृतिक रूप से स्लेटी रंग का होता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि आखिर गाड़ियों के टायर का रंग हमेशा काला ही क्यों होता है?  इसे रंगीन भी तो बनाया जा सकता है, दरअसल इसके पीछे साइंस है | साइंस अपने अंदर कई रहस्य समेटे हुए है उनमें से एक रहस्य ये भी है , की टायर काले क्यों होते हैं ?



''टायर के काले रंक होने के पीछे  कार्बन और सल्‍फर जिम्मेदार होते हैं, टायर बनाते वक्त रबड़ में ये दोनों पदार्थ मिलाए जाते हैं. | ऐसा करने से रबड़ की शक्ति कई गुना बढ़ जाती है और टायर मज़बूत और टिकाऊ बनते हैं | 


वैसे तो रबड़ प्राकृतिक रूप से बहुत जायदा मजबूत नहीं होता और घिसता भी बहुत जल्दी है। जो टायर वाहनों में इस्तेमाल किया जाता है अगर उसमें साधारण रबड़ लगा दी जाए तो वह बहुत जल्दी घिस जाएगा और ज्यादा दिन नहीं चलेगा। इसलिए इसमें कार्बन ब्लैक मिलाया जाता है। जिससे यह बहुत अधिक मजबूत हो जाता है, और कार्बन ब्लैक इसे जल्दी घिसने नहीं देता।


दोस्तों अब बात आती है की इसे रंगीन क्यों नहीं बनाया जाता ?

आपने ढ़ाबों को छोड़कर कही भी रंगीन टायर नहीं देखा होगा रंगीन टायर का इस्तेमाल सिर्फ प्रदर्शन के लिया किया जाता है. गाड़ियों में हमेशा काले रंग का ही टायर इस्तेमाल किया जाता है. दरअसल, टायर बनाते समय अगर इसे रंगीन बनाया जाए, तो यह लगभग 15 हजार किलोमीटर चलकर ही घिस जाएगा यह घर्षण झेल नहीं पाएगा लेकिन जब इसमें  कार्बन और सल्‍फर  मिलाया जाता है, तो यही टायर लाख किलोमीटर तक चल जाते हैं | 



शायद अब आप जान गए होंगे कि टायर का रंग काला क्यों होता है |

''आपने कभी टायर को जलते हुए देखा होगा तो उसमें काला धुआं निकलता है, वो कार्बन का काला धुआं होता है. अभी कार्बन युक्त टायर काफी अच्छी सर्विस दे रहे है, इसलिए इनके कलर में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है लेकिन जिस तरह से टेक्नोलॉजी में बदलाव देखने मिल रहा है, टायर के कलर बदलने का समाधान भी हमारे वैज्ञानिक ढूढ़ ही लेंगे और शायद भविष्य में आपको सड़क पर चल रहे बड़े वाहनों में भी रंगीन टायर देखने को मिल सकते हैं.


उम्मीद है दोस्तों आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी और यदि आपके लिए ये पोस्ट नॉलेज भरी हुई हो तो जल्दी से एक प्यारा सा Comment लिख डालिए |


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेपाल के बारे मैं रोचक जानकारी ! Amazing facts about nepal in hindi.