रोचक तथ्य
रोचक तथ्य >> मौत की सजा के बाद जज अपने पेन की निब क्यों तोड़ देता है ?
नमस्कार दोस्तों आज हम बात करेंगे जज मौत की सजा सुनाते वक्त अपने पेन की निब क्यों तोड़ देता है | और मैं किसी एक जज की बात नहीं कर रहा बल्कि दुनिया के सभी न्यायालय के जज ऐसा करते हैं | कभी ना कभी आपने फिल्मो मैं देखा होगा की किसी को जब मौत की सजा सुनाई जाती है तो जज उसी समय अपने पेन की निब को तोड़ देता है | आखिर जज ऐसा क्यों करते हैं इसके पीछे क्या कारण है |
तो आइये जानते इस विडियो मैं |
मौत की सजा सुनाते वक्त जज अपने पेन की निब क्यों तोड़ देता है ?
दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मौत की सजा के बाद पेन की निब को तोड़ना एक सिंबालिक एक्ट होता है जिसका पालन कोर्ट मैं मौत की सजा सुनाने वाले हर जज को करना ही पड़ता है |
क्यूंकि दोस्तों ऐसा माना जाता है की जब भी किसी व्यक्ति को मौत की सजा सुनाई जाती है तो उसकी जीवन लीला समाप्त हो जाती है | अर्थात् उसके जीवन का अंतिम फैसला हो जाता है जिसे क़ानून मैं जज अपने पेन की निब तोड़कर ये दर्शाता है | जिस प्रकार पेन की टूटी हुई निब को दुबारा उपयोग नहीं किया जा सकता ठीक उसी प्रकार जज मौत की सजा के फैसले को दुबारा बदल नहीं सकता |
सैद्धांतिक तौर पर मृत्युदंड के बाद कोई और सजा नहीं बचती | इसलिए जज मौत की सजा के बाद पेन की निब को तोड़ देते हैं जिससे की उस पेन का इस्तेमाल किसी और के लिए दोबारा ना किया जा सके क्यूंकि इंसान की मृत्यु के साथ - साथ उस पेन की भी मृत्यु हो जाती है |
और जब मौत का फैसला लिया जाता है तो उस पर डेथ लिख दिया जाता है ताकि दुबारा उस पर विचार ना किया जाए | इसे केवल राष्ट्रपति द्वारा माफ़ किया जा सकता है |
उम्मीद है दोस्तों आपको ये फैक्ट अच्छा लगा होगा |
ऐसी ही रोचक जानकारी के लिए आप हमें फॉलो भी कर सकते हो |
Follow Me - gkteachinginhindi.blogspot.com
0 टिप्पणियाँ