रोचक तथ्य
रोचक तथ्य >> साँपों के पैर क्यों नहीं होते है ?
नमस्कार दोस्तों कैसे हैं,आप दोस्तों आपने अपनी जिन्दगी मैं सांप को ध्यान से तो देखा ही होगा क्या आपने सांप देखते वक्त एक बात नोटिस की है की वो इतना तेज क्यों दोड़ता है जबकि उसके पास दौड़ने के लिए पैर नहीं होते चाहे दुनिया का कोई भी सांप या कितना भी बड़ा हो उसके पैर नहीं होते हैं ?
''जी हाँ दोस्तों आपने सही सुना सांप के पैर नहीं होते कुदरत ने उसे बगैर पैर के धरती पर भेजा है फिर भी वह इतना तेज कैसे दौड़ता है |
तो आइये जानते हैं की आखिर सांप के पैर क्यों नहीं होते इसके पीछे क्या कारण है ?
''दरअसल दोस्तों साँपों के पैर न होने की वजह उनके जीवाश्म अध्ययन से जुड़ा रहस्य है | हमारे वैज्ञानिकों ने आज से लगभग 90 लाख साल पुराने साँपों और एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी में हुए शोध के अनुसार ये पता लगाया कि आज अगर सांप के पैर नहीं हैं तो कहीं न कहीं उनके पूर्वज जिम्मेदार हैं |
दोस्तों पुराने जमाने मैं साँपों के पूर्वज बिलों मैं रहा करते थे और बिलों मैं जाने के लिए उन्हें रेंगना पड़ता था। ऐसा बार बार करते रहने से उन्हें रेंगने की आदत पड़ गयी और उनके पैरों का इस्तेमाल होना बंद हो गया। ऐसा पीढ़ी दर पीढ़ी होते रहने के कारण ही शायद उनके पैर विलुप्त हो गये।
एक 3 डी माडल की सहायता से साँपों के जीवाश्म कानों से और आज के आधुनिक साँपों की तुलना करने पर पता चला की जीवाश्म कान मैं एक विशेष प्रकार की संरचना प्राप्त होती है जो शिकार और शिकारियों का पता लगाने मैं सहायक होती है लेकिन ये संरचना आज के पानी और जमीन मैं रहने वाले साँपों मैं नहीं पाई जाती हैं | और ये बात बिलकुल सत्य है की साँपों के पैर उनके पूर्वजों के बिलों मैं रहने के कारण विलुप्त हो गये ये आपने पुस्तकों मैं भी कहीं न कहीं पढ़ा ही होगा |
अब तो आप समझ गए होंगे की सांप के पैर क्यूँ नहीं होते |
उम्मीद करता हूँ की आपको ये पोस्ट पसंद आई होगी साथ ही आपके लिए बहुत नॉलेज फुल रही होगी कमेंट करके जरुर बताना |




0 टिप्पणियाँ